बलिया के बैरिया में एक साधु की शर्मनाक हरकत सामने आई। 40 वर्षीय साधु ने 10 साल के बालक के साथ अश्लील हरकत और कुकर्म करने का प्रयास किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दस वर्षीय बालक को गत शनिवार को 40 वर्षीय बरमेश्वर वर्मा नामक साधु जलेबी खिलाने का झांसा देकर ले गया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। साधु ने उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर बरमेश्वर वर्मा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बरमेश्वर वर्मा को को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…