Categories: बलिया

बलिया: सुखपुरा में हो रहा प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निर्माण, मिलेंगे रोजगार के अवसर

बलिया: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुखपुरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने 16 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
इस मार्ग निर्माण में प्लास्टिक कचरे से तैयार सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।

बेरुआरबारी ब्लॉक के सबसे बड़े गांव सुखपुरा में संभवतः जनपद का पहला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है।
यूनिट के निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को ही सौंपी गई है। इस यूनिट में आसपास के गांवों से प्लास्टिक कचरे को मंगा कर उसकी प्रोसेसिंग की जाएगी।

इस सड़क के निर्माण के लिए गांवों में प्लास्टिक संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं वहीं से प्लास्टिक कचरे को इस यूनिट में लाया जाएगा। प्लास्टिक कचरे में प्लास्टिक के बोतल,विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे कुरकुरे, चिप्स,नमकीन आदि के रैपर होंगे। इसी के पास ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है जो अब अंतिम चरण में है।

इसके बाद विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक, अन्य ठोस और तरल कूड़ा को अलग कर प्लास्टिक को इसी कैंपस में निर्मित होने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र के द्वारा कटिंग कर अन्य उपयोग में लाने लायक बनाया जाएगा। 80 से 85 प्रतिशत कचरा पर्यावरण के लिए काफी संकट पैदा कर रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सरकार ने पंचायत स्तर पर इस योजना की शुरुआत की है।

ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान और ग्राम विकास अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि आरआरसी केंद्र और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण पूरी शिद्दत के साथ गुणवत्ता पूर्वक किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago