Categories: Uncategorized

बलिया: बीयर दूकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगे 30 लाख, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बांसडीह में बीयर की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक़ बकवा निवासी अवधेश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि वर्ष 2020 में बांसडीह महाविद्यालय पर रहने वाले एक व्यक्ति राजन सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी ताखा थाना गड़वार से उनकी जान पहचान होने के बाद दोस्ती हुई। उसने बताया था कि बीयर की दुकान का लाइसेंस व सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 लाख रुपये खर्च करने पर वे बीयर बार का लाइसेंस दिलवा सकते हैं।

अवधेश ने राजन को फरवरी 2021 में 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अगस्त माह में 11 लाख 30 हजार रुपये दे दिए। इसके एक सप्ताह बाद 7 लाख 2 हजार रुपये दिए। इसके बाद अलग अलग मौकों पर 22 हजार 400 , 77 हजार, 53 हजार 10 हजार व 15 हजार रुपये अलग अलग लोगों के खाते में मोबाइल से ट्रांसफर किया गया।

पैसे लेने के बाद राजन सिंह ने लाइसेंस को लेकर टालमटोली शुरू कर दी। अवधेश ने जब पैसे वापस मांगे तो उसने पैसा देने से इंकार करते कहा कि पैसा नहीं देंगे जो करना है कर लो। पीड़ित की तहरीर पर जांच कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छलपूर्वक पैसे लेने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago