बलिया – पुरानी रंजिश की वजह से सगाई में बवाल, मारपीट और हवाई फायरिंग से मची भगदड़

बलिया के सहतवार में रविवार को रेवती मार्ग स्थित ममता उत्सव वाटिका में सगाई की रस्म के दौरान हंगामा हो गया। जहां मारपीट और हवाई फायरिंग से भगदड़ मच गई। पीड़ित ने 6 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ़ शिकायत की। CO बांसडीह और SO सहतवार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय बलवन्त सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की का सगाई का कार्यक्रम सहतवार रेवती मार्ग पर स्थित ममता उत्सव वाटिका में चल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ममता उत्सव वाटिका के पास के ही कुछ लड़के 15 से 20 अज्ञात लड़कों के साथ लाठी डंडे और कट्टे के साथ आकर मारपीट करने लगे।

तब उनका लड़का सगाई के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर रहा था। उनसे अंदर भागकर किसी तरह जान बचाई। वहीं रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर उन लोगों को किसी तरह बाहर किया। इसी बीच एक लड़के ने फायरिंग की। इस बारे में सहतवार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago