बलिया में करोड़ो की लागत से बिछाया जा रहा है सड़कों का संजाल: डीएम

बलिया.
जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि जनपद बलिया में सड़कों का संजाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 395.72 करोड़ की लागत से जनपद में 151 सड़कों का निर्माण केवल लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है ।

 

इसके अलावा अन्य विभागों से भी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है और कई निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह निर्मित की जा रही सड़को का नियमित निरीक्षण करें ।

 

अवर अभियंता और सहायक अभियंता साइट पर जाकर सड़कों की गुणवत्ता, मानको व कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते रहे ।जहां पर प्रगति कम हो, वहां के ठेकेदारों को नोटिस दी जाए ।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सड़कों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर हो जाना चाहिए।

 

उन्होंने बताया लोक निर्माण के निर्माण खंड द्वारा 165.27 करोड़ की लागत से 58 सड़को का तथा प्रान्तीय खण्ड द्वारा 230.46 करोड़ की लागत से 93 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लंबाई सड़कों की लंबाई तकरीबन 461.86 किलोमीटर होगी ।सड़कों के निर्माण के लिए 215.45 करोड़ की धनराशि अमुक्त की गई है । यह सभी कार्य 50 लाख से अधिक लागत के हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago