पैडमैन का असर: अब बलिया में ग्रामीण महिलाओं की ‘पैडमैन बनीं ग्राम प्रधान

ऐसे वक्त में जब देश में पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी भ्रांतियों को खत्म करने के प्रयास जारी हैं, वही बलिया जिले के रतसरकलां की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह अनोखी पहल से हर तरफ वाह वाही लुट रही हैं.

गांव की महिलाओं को आसानी से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एक ‘सेनेटरी पैड बैंक स्थापित किया है.  उन्होंने फसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है ” आज पहली  रतसर कला गांव में “भारत के प्रथम ग्रामिण सेनेटरी पैड बैंक” का निव रखा गया.

किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को बेदाग नारी व पैड वुमन कार्यक्रम के तहत, सुरक्षा, स्वच्छता,माहवारी या मासिक धर्म ,साफ सफाई की समस्या व महिलाओं मे झिझक को कम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व निशुल्क सेनटरी पैड्स दिया गया। उनके मुताबिक अपने इस बैंक से महिलाओं को सिर्फ दो रुपये में पैड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बेहद गरीब महिलाओं के लिए यह पूरी तरह फ्री भी होगा.

उनके दावों के मुताबिक भारत के ग्रामीण क्षेत्र मे ये पहला कार्यक्रम है. उन्होंने कहा अगर पुरूष ( पैड मैन ) एक महिला के लिए ऐसा कर सकता है तो हम महिला (पैड वुमन /गर्ल ) क्यों नहीं कर सकतीं हैं.

महिलाओं के सामने ऐसी बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। सुरक्षा और स्वच्छता की स्थिति को सर्वाधिक महत्व दिया गया है. उन्होंने कहा मैं स्वयं एक महिला हूँ और मुझे गर्व है कि मुझे आप सबकी बहन व बेटी होने का सौभाग्य प्राप्त है,मै अपनी बहनों को इस माध्यम से जागरूक कर उन्हें बेहतर निदान का मार्गदर्शन करुं जिससे हमारा परिवार, गांव व समाज भी स्वस्थ,स्वच्छ व सुरक्षित रहे. और मेरी सरकार से भी गुजारिश है की सेनिट्री पैड को टैक्स फ्री करे ताकी माहिलाये 20% की जगह 100%इसका उपयोग कर सके और स्वस्थ रह सके.

जानकारी के लिए बता दें की  पैडमैन’ के निर्देशक आर बल्कि ने  इसकी कहानी अच्छे से पर्दे पर उतारी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अरुणाचलम की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उनके किरदार का नाम लक्ष्मी है. ‘पैडमैन’ की कहानी मध्यप्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि देश में महज 12% महिलाएं ही पैड का उपयोग करती हैं और जबकि बाकि महिलाएं गंदे कपड़े, पत्ते और राख का इस्तेमाल करती हैं.

 

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 day ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

6 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago