बिल्थरारोड- पेड़ से टकरायी बाइक, दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल

बिल्थरारोड मार्ग पर कोठिया चट्टी के पास रविवार की रात मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार दो अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ले जाने की सलाह दी गयी।

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय निवासी 28 वर्षीय जयहिंद यादव तथा हर्रा की चुंगी सदर निवासी 29 वर्षीय आशीष द्विवेदी अध्यापक हैं। रविवार की देर शाम दोनों बाइक से देवरिया अपने मित्र के यहां शादी में शामिल होने गये थे। रात में भोजन के बाद दोनों लौट रहे थे। कोठिया चट्टी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक आवारा जानवर बाइक के आगे आ गया। इसके चलते इनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

4 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

6 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago