Categories: देश

मैसूर के इस आलिशान होटल में PM मोदी को नहीं मिली जगह

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को मैसूर गए थे. यहां के प्रसिद्ध होटल ललित महल पैलेस में पीएम और उनके स्टाफ को रुकने की जगह नहीं मिली. होटल के लगभग सारे कमरे एक शादी समारोह के लिए बुक थे. यहां जगह नहीं मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एक अन्य होटल में पीएम के ठहरने का इंतजाम किया.

होटल के महाप्रबंधक जोसेफ मथियास ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘उपायुक्त कार्यालय के एक अधिकारी प्रधानमंत्री और सुरक्षाकर्मियों सहित उनके स्टाफ के लिए कमरे बुक करने हमारे पास आए थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि ज्यादातर कमरे एक शादी समारोह के लिए बुक थे.’ मथियास ने कहा कि पीएम मोदी रविवार शाम यहां ऐसे समय आने वाले थे जब शादी का रिसेप्शन था. उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल तीन कमरे उपलब्ध थे जो उनके लिए पर्याप्त नहीं थे.

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए, इतने विशाल स्टाफ के लिए केवल तीन कमरे बुक करना सलाह योग्य नहीं था.’ हालांकि जिला प्रशासन ने वैकल्पिक बंदोबस्त किया. पीएम मोदी होटल ‘रेडीसन ब्लू’ गए, जहां वह रविवार रात और सोमवार को ठहरे. कहा जा रहा है कि वहां भी होटल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक कारोबारी परिवार को शादी के रिसेप्शन का समय बदलने को कहा, ताकि यह प्रधानमंत्री के आने से पहले संपन्न हो जाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago