बेल्थरा रोड- उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल के पास रेल पटरी पर रविवार की सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रेलवे ट्रैक से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर रेल पटरी पर पड़े करीब 45 वर्षीय युवक के शव के उपर पड़ी। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये तथा पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसकी जेब से ऐसा कुछ भी नहीं मिल सका, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक साइकिल से सुबह करीब सात बजे पुल के नीचे एक दुकान पर पहुंचा। उनका कहना है कि लिट्टी के साथ चाय पीने के बाद वह साइकिल को दुकान पर ही छोड़कर पुल के उपर से गुजर रहे रेल पटरी पर जा पहुंचा। इसी बीच गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की जद में आकर उसकी मौत हो गयी। कुछ लोगों का कहना है कि युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ दुर्घटना मान रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा शिनाख्त होने के बाद ही सही कारणों की जानकारी हो पायेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…