Categories: बैरिया

सीएम योगी के बलिया दौरे के बीच विधायक सुरेंद्र सिंह के इस्तीफे की अफ़वाह!

बलिया में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए वैसे ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच आई एक खबर ने राजनीतिक हड़कंप मचा दिया है। पिछले 24 घंटे से एक खबर ने जनपद में लोगों की नींद उड़ा दी है। यह खबर फायरब्रांड बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के इस्तीफे से जुड़ी है।

बलिया की गलियों में सुरेंद्र सिंह के इस्तीफे से जुड़ा यह खबर खूब दौड़ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि विधायक सुरेंद्र सिंह ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पार्टी छोड़ दी है। किसी ने फेसबुक पर लिखा की एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का इस्तीफा, स्वर्ण समाज का पहला शेर सामने आया। एक यूजर ने लिखा कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में विधायक सुरेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ दी। लेकिन करोड़ों दिलों में अपनी जगह बना ली।

वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह के इस्तीफे की कथित खबरों को लेकर उनके बेटे विद्याभूषण सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। इस्तीफे देने वाली बात बिल्कुल भ्रामक है किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी है। कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago