बलिया। नगर से सटे माल्देपुर में स्थित नागाजी विद्या मंदिर में सीएम योगी शुक्रवार को ठीक १२ बजकर ३२ मिनट पर पहुंचे। इसके बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां पहले से मौजूद बाढ़ पीडि़तों में राहत सामग्री बांटे और उनकी पीड़ा सुनी। उसके बाद अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद सीएम योगी सीधे पत्रकारों के बीच आए, यहां करीब दस मिनट सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताए। लेकिन अफसोस किसी भी पत्रकार का सवाल उन्होंने मुनासिब नहीं समझे, सिर्फ अपनी बात सुनाकर चलते बने। मजे की बात यह है कि नागाजी स्कूल के मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा थी, इसबीच करीब ४० से अधिक पत्रकार जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार पहुंचे थे।
सुरक्षा कर्मी ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन की तरफ से जो सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है सिर्फ वही लोग सीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब २० पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल के अंदर आमंत्रित किया गया। सबसे बड़ी विड़ंबना यह रही कि पत्रकारों पर पुलिस की पैनी नजर रही और उन्हें नागाजी स्कूल के कमरे में ससम्मान बैठाया गया और निवेदन किया गया कि आप लोग कमरे से बरामदे में न आए। हालांकि कुछ पत्रकार बाहर निकले वहीं सीओ बांसडीह व सिटी मजिस्ट्रेट व कई थानेदार पत्रकारों के बीच पहुंचे और आग्रह करने लगे कि आप लोग यहीं रहे आपके लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। पत्रकारों ने यह विरोध किया कि हम जलपान करने नहीं बल्कि सीएम के कार्यक्रम को कवरेज करने आए हैं। जिस पर प्रशासन की तरफ से कहा गया कि आप लोगों के लिए सीएम साहब ने समय निर्धारित किया है।
कुछ देर बाद एलआईयू के अधिकारी पत्रकारों के बीच पहुंचते हैं और उनसे कहते है कि आइए आप लोग वहीं सीएम साहब की प्रेसवार्ता होगी। पत्रकार पहुंचे, करीब २० मिनट बाद सीएम पत्रकारों के बीच आए और माइक से सरकार की उपलब्धियों को बताए। जैसे ही सीएम पत्रकारों से अलग हुए और अपनी गाड़ी की तरफ प्रस्थान किए। इसबीच कुछ पत्रकार को अपने कैमरे में कैद करने के लिए आगे बढऩे का प्रयास कर ही रहे थे कि कुछ देर के लिए यहां भी पुलिस ने उन्हें रोका। जैसे ही सीएम की गाड़ी गेट से बाहर निकली, फिर पत्रकारों से वहां से छोड़ा गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…