बलिया से IRCTC की फर्जी ID बनाकर टिकट बेचने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था अवैध कारोबार

बलिया। आरपीएफ की टीम आईआरसीटीसी सिस्टम पर फर्जी आईडी बनाकर रेलवे की ई-टिकट बेचले वालों को लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां अब एक औऱ शख्स को आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। जो फर्जी आईडी से रेलवे की ई-टिकट बुक कर रहा था। आरोपी से आरपीएफ ने नकदी बरामद की है। आईआरसीटीसी सिस्टम पर फर्जी नाम और पते से 5 आईडी बनाकर रेलवे की ई-टिकट बेचने वाले जनसेवा संचालक को आरपीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक लैपटाप और प्रिंटर, मोबाइल व नगद 1870 रुपये जब्त किए गए।

आरोपी अब तक लाखों का कारोबार कर चुका है। हालांकि अब इसे आरपीएफ ने धरदबोचा। नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव निवासी अमित तिवारी स्थानीय चट्टी पर बीएलएस जनसेवा केंद्र चलाता था। इसकी आड़ में फर्जी नाम-पते की आईडी से ई-टिकट बनाकर अवैध तरीके से बेचता था। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जनसेवा केंद्र से रंगे हाथ टिकटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 9092 रुपये के 17 ई-टिकट मिले। यह अब तक लाखों रुपये का कारोबार कर चुका है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago