Categories: featured

कड़ी सुरक्षा में सीएम का बलिया दौरा, कार्यक्रम में वरिष्ट नेताओं को ही नहीं मिला प्रवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पहले गाजीपुर में बाढ़ पीड़ितो को राहत साम्रगी बांटी बाद में बलिया पहुंचे। सीएम के दौरे को लेकर बलिया के छोटे- बड़े सब नेता व कार्यकर्ता उत्साहित थे। सुबह से ही वो सीएम की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे।

लेकिन जब सीएम के माल्देपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वरिष्ट नेता पहुंचे तो उन्हें वहां से बेरंग ही लौटना पड़ा क्योंकि लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला। कार्यक्रम में प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ता दुखी दिखे। वहीं आपको बता दे कि सीएम का हेलीकॉप्टर 11.50 पर देवरिया गांव में बनाए गए हेलीपैड के ऊपर मंडराया। इसके बाद जनपद में बाढ़ क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गया। 12.30 पर उनका हेलीकॉप्टर वापस हेलीपैड पर पहुंचा। 12.42 बजे माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर राहत सामग्री वितरण के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।

लेकिन इस कार्यक्रम में किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम में जाने वालों के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सूची बनी थी लेकिन जो देर से पहुंचे और जिनके नाम सूची में शामिल नहीं थे उन्हें प्रवेश नहीं मिला। कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी बाहर ही एक कमरे में बिठा दिया गया। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विधायक भगवान पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद दुबे आदि कई नेताओं को इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago