DM साहिबा का कमाल, सैंकड़ों हादसों के बाद भी नहीं ली सुध पर सीएम के आते ही रातों-रात ही बनवा दी सड़क

बलिया: एक जर्जर सड़क पर भले ही कितने ही हादसे हो जाएं, लोग अपनी जान गंवा दें, सड़क सुधरवाने के लिए लाख आंदोलन हो जाएं लेकिन मार्ग तभी दुरुस्त होता है जब शहर में किसी बड़े नेता का आगमन होता है। कुछ यही हुआ है बलिया में। शुक्रवार को प्रदेश में सीएम योगी के आने की खबर जैसे ही डीएम को मिली तो डीएम साहिबा जुट गई नेशनल हाइवे की सूरत चमकाने में। भई सीएम का दौरा था तो सड़क की मरम्मत भी अच्छे से करनी थी।

इसके लिए डीएम साहिबा ने आनन-फानन में गड्ढे को पटवाने का काम कर दिया। हम बात कर रहे हैं सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल नागाजी विद्या मंदिर से महज सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर बने जानलेवा गड्ढे की। यहां गड्ढा इतना जानलेवा है कि बीते एक वर्षों में जहां चार-चार मौते हुईं है, वहीं दर्जनों लोग गिरकर चोटिल हुए हैं। हाईवे की इतनी बदतर हालत है कि सड़कों की दुर्दशा का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है। इस मार्ग की मरम्मत करवाने की गुहार लगा कर आम लोग थक गए लेकिन न विभाग के कान में ही जूं रेंग रही है और न ही डीएम साहिबा ने ही इस दिशा में कुछ किया।

वैसे पूरे जनपद में भरौली से लगायत मांझी तक ऐसे गड्ढे आपको सैकड़ों मिलेंगे। लेकिन आज बात इस लिए हो रही है कि सीएम योगी देवरिया कला से सीधे बाईरोड इसी सड़क से नागाजी विद्या मंदिर पहुंचेंगे, ऐसे में यदि एनएच पर गड्ढा दिख गया तो हो सकता है कलई खुल जाए, लिहाजा डीएम साहिबा ने आनन-फानन में सड़क को पाटने का काम करा सीएम योगी की आंखों में धूल झोंक दिया। अब सवाल यह है कि सीएम के आने से मार्ग जब एक ही दिन में दुरुस्त हो गया तो महीनों से इस मार्ग पर काम क्यों नहीं किया जा रहा था?

रिपोर्ट – तिलक कुमार 

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago