उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बलिया जिले के दौरे पर हैं। वह बाढ़ प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने आए हैं। सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
आपको बता दे कि सीएम का स्वागत करने देवरिया गांव में हेलीपैड पर स्थानीय विधायक और अधिकारी खड़े हैं। सीएम पहले हवाई सर्वेक्षण करेंगे इसके बाद बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उन्हों राहत साम्रगी वितरित करेंगे। माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में बाढ़ प्रभावितों के साथ मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद सीएम स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद से रवाना हो जाएंगे।
सीएम के दौरे के देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम के कार्यक्रम के दौरान भी ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। डॉग स्क्वाड से लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट पर है। सीएम को दौरे को लेकर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी राजकरन अय्यर मौजूद है।
वहीं आपको बता दे कि सीएम ने एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। वह सुबह 10.32 बजे गहमर इंटर कॉलेज पहुंचे। 11 बजे तक राहत सामग्री वितरण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद मीडिया ब्रीफिंग कर 11.20 बजे तक सीएम कार्यक्रम स्थल छोड़ रवाना हो गये। करीब 10 मिनट हवाई सर्वेक्षण कर बलिया के लिए रवाना हो गये। वहीं बलिया में सीएम के दौरे को लेकर पूरी तैयारियों के साथ अधिकारी तैनात हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…