बलिया में बारिश का दौर जारी है। इस बारिश ने नगरवासियों की लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। लगातार हो रही बारिश से नगर में जलभराव की स्थिति बन गई है। जहां देखो वहां पानी भरा दिख रहा है। ऐसे में कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिससे हालात और भी बुरे हो गए हैं। गली-मोहल्लों के साथ सरकारी कार्यालयों और आवासों में तक पानी ही पानी नज़र आ रहा है।
सड़कोंं से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गंगा की बाढ़ के कारण नगर से निकलने वाले नाले को बंद कर दिया गया। इससे नगर के जापलिनगंज मोहल्ला, बेदुआ, कृष्णानगर सहित अन्य मोहल्लों में नाले का पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही लोगों के घरों प्रवेश करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर के काजीपुरा मोहल्ले में रहने वाले लोग जलभराव की मुसीबत का सामना कर रहे हैं। मिड्ढी, श्रीराम बिहार कॉलोनी, आवास विकास, विवेकानंद कॉलोनी के साथ ही एससी कॉलेज चौराहे पर पानी जमा हो गया।
मोहल्लों की गलियों से लेकर चौराहों की सड़कों तक इतना पानी है कि बाहर निकालना मुश्किल है। लोग अपने घरों में कैद हो गए है। अब धीरे-धीरे लोगों के घरों में भी पानी घुसना शुरु हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, मैदान आदि जगह पर जमीन नजर नहीं आ रही। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में लबालब पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि घरों में पानी भरने से अब लोगों ने छत की शरण ले ली है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…