Categories: नौकरी

रेलवे भर्ती- आज जारी होगा Group C की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली:RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB Group C Admit Card) जारी कर देगा. रेलवे आज आरआरबी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) जारी करेगा. आज किसी भी समय ग्रुप सी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. ग्रुप सी (RRB Group C) के 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा 9 अगस्त को होनी है. रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी आज जारी किया जाएगा. 9 अगस्त को भर्ती के लिए पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड आयोजित होगी. उम्मीदवार 15 भाषाओं में से किसी भी एक भाषा में परीक्षा दे सकते हैं. उम्मीदवार अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में पेपर दे पाएंगे.

RRB ALP Admit Card/RRB Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट (जिस भी रीजन के लिए आपने आवेदन किया हो) indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
​स्टेप 2: यहां आप RRB ALP & Technicians Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
​स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
​स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें.

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को ग्रुप सी के लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. मगर ये ऑनलाइन परीक्षा उम्मीदवारों को उनके आवंटित किए हुए केंद्रों पर जाकर देनी होगी. ग्रुप सी की परीक्षा के लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र उनके शहर से 500 किलोमीटर दूर आवंटित किए गए थे.

रेलवे ने बढ़ाई पदों की संख्या
रेलवे ने ग्रुप सी (ALP & Technicians) की वैकेंसी 26 हजार 502 से बढ़ाकर 60 हजार कर दी है. रेलवे के 26 हजार 502 पदों पर 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

अगर आपने अभी तक अपना परीक्षा केंद्र चेक नहीं किया है तो आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलों कर अपना परीक्षा केंद्र चेक कर सकते हैं.

परीक्षा केंद्र ऐसे करें चेक (RRB Exam Center)
उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र चेक करने के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाना होगा. आप सबसे पहले RRB की वेबसाइट पर जाएं. वहां दिए गए ”परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी एवं एससी/एसटी उम्मीदवारों हेतु यात्रा प्राधिकार के लिए लिंक” या ”Login Link for Exam City and Date intimation and SC/ST Travel pass” के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद लॉग इन करें. आपको अपने परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago