चुनाव के जरिये राशन दुकान का हुआ फैसला, 194 मतों से शमीमा ने जीत हासिल की

बलिया।
दुबहडं क्षेत्र के सवरुबांध ग्राम पंचायत में विगत चार महीनों से लंबित राशन की दुकानदार के चयन संबंधी कार्यवाही शनिवार को जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सकुशल संपन्न हो गई।

ज्ञात हो कि सवरुबांध के राशन के दुकानदार ललन राम के मृत्यु के बाद इस गांव में नए दुकानदार के चयन के लिए दो बार खुली बैठक स्थगित कर दी गई। लेकिन इस बार जिला प्रशासन के शख्त निर्देश के कारण नोडल अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव आनन्द राय की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय सवरुबांध पर ग्रामीणों ने चुनाव के जरिए शमीमा पत्नी शेख अब्दुल कैश को राशन दुकानदार के लिए चुना। इस दौरान हुए मतदान में शमीमा को 327 तथा उनके प्रतिद्वंदी मीरा पत्नी परमात्मा नंद पांडे को 133 मत मिले। जिसमें शमीमा को 194 मतों से जीत हासिल हुई।

इस दौरान सवरुबांध के सचिव भरत सिंह के अलावा दुबहर थाने के एसआई अतुल मिश्रा, अंजनी पांडे, हरे कृष्ण दुबे, बेनी माधव पांडे, बामदेव मिश्रा, जगदीश पांडे, राम इकबाल कुशवाहा, रामचन्द्र राम, जय नारायण राम, शिव मंगल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago