बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ाई नहीं होने से नाराज छात्रों का समूह शनिवार को नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है।
महाविद्यालय के पुस्तकालय मंत्री अमित कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अंकुर कुमार गुप्त, ब्रदीनाथ पाण्डेय, अनुभव सिंह सहित सैकड़ों छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और टाउन महाविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने अवगत कराया कि अब तक महाविद्यालय में कक्षाएं प्रारम्भ नहीं हुई है, इससे छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र महाविद्यालय में अध्यापन कार्य प्रारम्भ नहीं होता है तो हम सभी छात्र-छात्राएं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…