बलिया- नदी के किनारे मिला अज्ञात किशोरी का शव, मचा हड़कंप

बलिया
रसड़ा कोतवाली थानाक्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप टौंस नदी के किनारे रविवार की सुबह एक अज्ञात किशोरी का शव पाया गया। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। काफी प्रयास के बाद भी उक्त किशोरी के शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस अधीक्षिका श्रीपर्णा गांगुली ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दे शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दी। बताते है कि रविवार की सुबह सिलहटा गांव के लोग शौच आदि के लिये नदी के तरफ गये। इसी दौरान उन्हें नदी के किनारे एक लगभग 17 वर्षीय किशोरी का शव देख दंग रह गये। इनके द्वारा जैसे ही गांव में आकर सुचना दी तो मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किशोरी गुलाबी रंग की समीज व ब्लू रंग की लैगी (सटाकी) पहने हुए थी। देखने में वह किसी मध्यम परिवार की लग रही थी। किशोरी के गर्दन पर रस्सी आदि से कसने का निशान बना हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि या किशोरी फांसी लगायी होगी। जिससे उसकी मौत हो जाने पर घबड़ाये घर वाले जैसे तैसे फेंक गए होंगे या उसके साथ दुष्कर्म के बदमाश रस्सी से गला कस मौत की नींद सुलाकर फरार हो गये होंगे। बहरहाल पूरा मामला पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वैसे क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं लोगों की जुबान पर तैर रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago