Categories: बलिया

बलिया में आगामी 22 जुलाई से होगा रूट डायवर्जन, सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रहेगी नो एंट्री

बलिया के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में एसपी देवरंजन वर्मा ने 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने के मद्देनजर शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

इसके क्रम में दुबहड़ और बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जाएगा। अगर वाहन नरहीं और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा, गडंवार से होते हुए फेफना और नरहीं जाएंगे।

इसी प्रकार बांसडीहरोड, रेवती, सहतवार व बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बांसडीहरोड के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जाएगा। अगर वाहन नरहीं, रसड़ा और फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना,नरहीं जायेंगे। हनुमानगंज और सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जाएगा।

अगर सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार से होते हुए फेफना व नरहीं जाएंगे। फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाएगा।

वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें। इसी प्रकार अगरसण्डा-गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेंगे। माल गोदाम तिराहा पर आने वाले वाहनों को सीधे मुख्य मार्ग से होते हुए दुबहड़ बलिया मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

चौक से सिनेमा रोड पर जाने वाले वाहनों को आर्य समाज रोड से नया चौक होते हुए दुबहड़ बलिया मुख्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। बिचला घाट शनिचरी मन्दिर से गुलाबी देवी इण्टर कालेज पर आने वाले वाहनों को हास्पिटल रोड होते हुए मुख्य मार्ग दुबहड़ व फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। भृगु आश्रम के पास नया चौक पर आने वाले वाहनों को स्टेशन रोड से मुख्य मार्ग फेफना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago