बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-छपरा रेलखंड में एक विवाहिता ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा सागरपाली हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर हुआ। जहां डाउन साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 22 वर्षीय राजकुमारी पुत्री पंचमी राम निवासी हैदरचक थाना फेफना के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतका मंदबुद्धि की थी। फेफना थाना क्षेत्र के हैदरचक निवासी पंचमी राम की पुत्री राजकुमारी की शादी मंदबुद्धि होने के कारण टूट गए थे जिसके कारण राजकुमारी मायके में ही रहती थी मायके वाले उसे घर के कमरे में बंद करके रखते थे ताकि इधर उधर न जा सके।
रविवार को घर वाले काम करने लगे। इसी बीच महिला घर से निकली और सागरपाली स्टेशन पर किसी तरह पहुंच गई जो डाउन साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का इलाज गोरखपुर जिले से चल रहा था।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…