Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में अवैध रुप से संचालित NSUI हुआ सील

बलिया के डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में बेल्थरारोड में अवैध रुप से संचालित अस्पताल पर छापेमार कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने अस्पताल के NICU को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ की इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जानकारी के मुताबिक, सीएचसी सीयर के महिला अस्पताल में 1 महिला की डिलीवरी हुई थी। इस मामले में पीड़िता के ससुर राम अवतार राजभर निवासी मुबारकपुर ने सीएचसी सीयर के अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था। 16 फरवरी की रात लगभग 8 बजे बहू को डिलीवरी के लिए आशा बहू घर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर गई। वहां उसने उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 12:00 बजे रात में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स एवं आशा द्वारा मुझसे 15 सौ रुपये का बाहर से दवा मंगवाया गया।

साथ ही बताया कि दिनांक 17 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे बहू को नॉर्मल डिलीवरी से बच्चा पैदा हुआ। प्रसव के बाद स्टाफ नर्स और आशा मुझसे 3000 रुपए के लिए दबाव बनाने लगी। मैं किसी तरह 15 सौ रुपए की व्यवस्था उन्हें दे दिया। पीड़ित का आरोप था कि कम पैसा देने के चलते स्टाफ नर्स ने नवजात की हालत नाजुक बता दी, इसके बाद उसने तत्काल बच्चे को साईं हॉस्पिटल जो मिश्रौली रोड में भर्ती करवा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि वहां उपस्थित चिकित्सक रामपाल शर्मा ने उससे 24 दिन बच्चे को भर्ती करने की बात कही, लेकिन 9 दिन के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। इतने दिन इलाज के बदले अस्पताल ने 50 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने बताया कि बाद में मुझे ज्ञात हुआ कि रामकृपाल शर्मा डॉक्टर है ही नहीं। वह सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स और आशाओं से कमीशन सेट करके अवैध कमाई करता है।

उक्त मामले के संज्ञान में आने पर सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने उक्त दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया था। मामले के संज्ञान में आने पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके इस निर्देश के क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ पद्मावती ने नोडल अधिकारी डॉ योगेन्द्र दास सहित अन्य अधिकारियों के साथ साईं अस्पताल पर छापेमारी की। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का एनआईसीयू सील करा दिया। इसी के साथ उन्होंने नोडल अधिकारी से अस्पताल में संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जांच करने का निर्देश दिया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago