Categories: बलिया

बलिया में प्रीतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित गिरफ्तार

बलिया। प्रीतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे चालान कर दिया। घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने वह बार-बार गुहार लगाते हुए गिड़गिड़ा रहा था।

बता दें कि शहर के सटे वन बिहार मोड़ के समीप दो अप्रैल की शाम बिहार डुमरांव के नेनुआ निवासी दो युवक मौसी से मिलकर वापस घर लौटते समय पहले से घात लगाए दर्जनों युवकों ने अचानक हमला कर लाठी डंडे, रॉड व ईंट से पिटाई कर भाग गए। इसमें प्रीतम पाठक की मौत हो गई और साथी नीशु पाठक घायल हो गया।इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अनीश सिंह निवासी परिखरा व अनुज राय निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा मृतक प्रीतम पाठक की मौसी की बेटी से प्यार करता था, प्रीतम पाठक द्वारा विरोध करने पर साथियों संग हमला कर पिटाई कर दी, जिसमें मौत हो गई। घटना के बाद प्रेमिका की सूचना पर रोहित सभी साथियों संग भूमिगत हो गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago