बलिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 7 सैदनचक गड्ढा के पास शुक्रवार की शाम को युवक को चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आवेदन के आधार पर 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि शुक्रवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लखमिनियां स्टेशन चौक से मारपीट कर खदेड़ते हुए धीरज कुमार की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी।
इस संबंध में डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र ने बताया कि धीरज कुमार हत्या मामले में ऊपर टोला निवासी रामप्रीत साह के पुत्र मनोज को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। उन्होंने हत्या के कारणों के संबंध में बताया कि मृतक भी अपराधी प्रवृति का था। जिसमें हत्यारे के साथ लेन-देन के मामले में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…