Categories: बलिया

यूपी में निकाय चुनाव की तारीख का एलान, बलिया में दूसरे चरण में 11 मई को होगी वोटिंग

बलिया। लंबे इंतजार के बाद आखिर कार उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। यूपी चुनाव आयोग के मुताबिक 2 चरणों में चुनाव कराएं जाएंगे। 4 और 11 मई को वोटिंग होगी और एक साथ 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे। बलिया जिले में दूसरे चरण में यानि की 11 मई को मतदान होगा। पहले चरण में 9 मंडल और दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी।
यूपी निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक सूचना की तारीख की घोषणा की है। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी। साथ ही नामांकन पत्र भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।

वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी की तारीख पहले चरण के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल को मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव होना है।

पहले चरण की वोटिंग- पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव होगा।
दूसरे चरण की वोटिंग- दूसरे चरण में बलिया, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होगा।


Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

5 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

5 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

5 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

5 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago