बलिया में पत्रकार की हत्या, युवा चेतना ने सरकार पर साधा निशाना

बलिया डेस्क : बलिया के पत्रकार रतन सिंह की निर्मम हत्या के उपरांत जिला हास्पिटल पहुँचकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने परिवार के सदस्यों से भेंट किया।पोस्टमार्टम घर के बाहर जमा आक्रोशित पत्रकारों से भी युवा चेतना के दल ने भेंट किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने फेफ़ना पहुँचकर पत्रकार रतन सिंह के परिवार के सदस्यों से भेंट कर सांत्वना दिया और घटना की पूरी जानकारी ली।युवा चेतना के तरफ से राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पत्रकार रतन सिंह के परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की योगी आदित्यनाथ को तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की साधु के राज में हिंसा यह शोभनीय नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा राज में असुरक्षा का माहौल है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बलिया से गाजियाबाद तक सिर्फ हत्या ही हत्या हो रहा है।श्री सिंह ने कहा की रतन सिंह की हत्या पत्रकारिता पर हमला है जिसे बलिया बर्दाश्त नहीं करेगा।श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक रूप से फेल हो चुके हैं।

श्री सिंह ने कहा की संत के शासन में यूपी में चारों ओर अमंगल हो रहा है।श्री सिंह ने कहा की भाजपा राज में अपराध के सारे रीकॉर्ड टूट चुके हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश की जनता के रक्षा हेतु राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करती है।

श्री सिंह ने कहा की पत्रकार रतन सिंह को यूपी सरकार को 50 लाख नगद एवं परिवार के आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी देना चाहिए।श्री सिंह ने यूपी सरकार से पत्रकार रत्नेश सिंह के बच्चों को शैक्षणिक गारंटी देने की भी माँग की।श्री सिंह ने कहा की जंगलराज के खिलाफ हम कमर कसकर संघर्ष करेंगे और 2022 में जनता सरकार बनाएँगे।इस अवसर पर बैजू राय,संजय ठाकुर,राहुल राय,आलोक राय,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

11 hours ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 days ago

5 days ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

6 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago