पत्रकार हत्या- सीएम योगी ने रतन सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

बलिया डेस्क : बलिया जिले के फेफना में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार देर शाम हुई इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि मृतक एक पत्रकार था लेकिन इस घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला है।

जानकारी के मुताबिक, बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। रतन सिंह की हत्या के बाद पत्रकार इंसाफ के लिए परिवारवालों के साथ धरने पर बैठ गए। यह धरना एनएच 31 पर किया गया। परिवारवालों ने मांग की कि फेफना के थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जाए। इस दौरान फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय को एसपी देवेंद्र नाथ ने निलंबित कर दिया है।

घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं: डीआईजी
डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने कहा है कि पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि मृतक एक पत्रकार था लेकिन इस घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। यह मामला पूरी तरह से दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के बारे में है।

ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रतन सिंह को गोली मारी
पत्रकार रतन सिंह के घरवालों का कहना है कि उन्हें (रतन सिंह) गांव के प्रधान के घर पर बुला कर ले जाया गया और गोली मारी दी गई। वहीं एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा कि ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रतन सिंह को गोली मारी गई। बताया जाता है कि दिसंबर में पुआल रखने को लेकर विवाद हुआ था। इनके पट्टीदारों में मारपीट हुई थी। अरविंद सिंह और दिनेश सिंह इनके पट्टीदार हैं, जिनमें झगड़ा हुआ था। उस समय केस दर्ज हुआ था और कार्रवाई की गई थी।

सीएम योगी ने किया एलान- वहीँ इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने मृतक पत्रकार रतन सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है और यह भी निर्देश दिया है कि आरोपियों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई की जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago