बलिया- पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले में पुलिस के दावे को पिता ने खारिज किया

बलिया डेस्क : बलिया में पत्रकार ररतन  की हत्या के मामले को पुलिस जहां इसे संपत्ति विवाद का मामला बता रही है वहीं परिजनों ने इस दावे को खारिज कर दिया है. इस मामले में हत्या के तीन आरोपी पकड़े गए हैं. एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार रतन सिंह की सोमवार रात 9 बजे हत्या कर दी गई  थी. घटना उनके घर के पास हुई थी. रतन सिंह के पिता ने कहा है कि किसी के साथ भी संपत्ति का विवाद नहीं था. उन्होंने कहा, कृपा करके घटनास्थल पर जाकर देखें. पुलिस मामले को घुमाने की कोशिश कर रही है.

वहीं पुलिस का दावा है कि रतन सिंह जिले के शहरी इलाके में रहते थे. उनका आरोपियों के साथ  संपत्ति के एक मामले में झगड़ा चल रहा था. बीती रात रतन सिंह इसी मामले में अपने गांव गए थे जहां उनको दौड़कर गोली मार दी गई. उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उनको गोलियां लग गईं.  इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

आजमगढ़ जोन के आईजी सुभाष दुबे ने मीडिया को बताया कि विवाद संपत्ति पर आरोपियों ने एक दीवार बना ली थी. इसके इन लोगों ने घास का ढेर भी लगा रखा था जिसे पत्रकार रतन सिंह ने पहुंचकर हटा दिया. इस पर झगड़ा शुरू हो गया और तीनों ने मिलकर रतन सिंह पर हमला बोल दिया.

मौके पर उनकी मौत हो गई. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दुबे ने यह भी बताया कि इस मामले का पत्रकारिता के पेशे कोई संबंध नहीं है. फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के परिवार को मदद के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago