बलिया में हुई पत्रकार की हत्या पर बसपा सुप्रीमो ने कही बड़ी बात !

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बलिया में हुई पत्रकार की हत्या पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। मायावती ने पत्रकार की हत्या पर शोक और नाराजगी जताते हुए कहा, उत्तर प्रदेश राज्य में हर दिन अपराध दर बढ़ रहा है। अब, स्थिति आ गई है जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, हमारे मीडियाकर्मियों को लक्ष्य बनाया जा रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति दयनीय है।

यही नहीं एक दिन पहले भी मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए थे और लिखा था कि, ‘यूपी के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी न करने पर युवक की हत्या व उसके बेटे का हाथ तोड़ना व गोरखपुर में डबल मर्डर आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, बीएसपी की यह मांग है।’

क्या है पत्रकार हत्या मामला- बलिया में एक समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह (42) की सोमवार रात पौने नौ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पट्टीदारी का विवाद बताया जा रहा है। दो साल पहले इनके भाई की भी हत्या हो चुकी है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है, जहां पट्टीदारों से विवाद है। रतन सिंह का नया मकान रसड़ा-फेफना मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए थे, जहां  बदमाशों ने दौड़ा लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago