बलिया डेस्क : बलिया में हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहाँ बलिया के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने साफ़ कर दिया है कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों के मकान को गिरा दिया जायेगा. इस मामले में दस लोगों को आरोपी बनाया गया है.
इसके साथ ही एक पुलिस वाले को भी सस्पेंड किया गया है. वहीँ अब इस मामले को लेकर पूरे बलिया में आक्रोश देखने को मिल रहा है. तमाम पत्रकारों के साथ साथ आम लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.
इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तरफ से रतन सिंह की बीवी को सरकार नौकरी देने के साथ साथ उन्हें पचास लाख रूपये की आर्थिक मदद करने और फेफना थाने के सभी कर्मियों का ट्रांसफर करने की मांग की गयी है. संघ ने इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…