पत्रकार के परिजनों से मिलने बलिया जा रहे कांग्रेस प्रदेश चीफ़ को हिरासत में लिया गया

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सूबे की योगी सरकार पर लगातार हमलावर है और पत्रकार के साथ इंसाफ़ किए जाने की मांग कर रही है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मोर्चा संभाल लिया है। वो पत्रकार के परिजनों से मिलने के लिए बलिया जा रहे हैं। हालांकि उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया है।

अजय कुमार लल्लू ने ख़ुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या, बेगुनाहों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रकार रतन सिंह के परिजनों से मिलने जा रहा हूं, भाजपा सरकार की पुलिस ने सलोन टोल पर गाड़ी रोक दी है, पैदल जा रहा हूं। गुंडाराज पे लगाम लगाओ। तानाशाह होश में आओ”। ख़बर है कि इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया।

अजय कुमार लल्लू ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह प्रदेश के कुछ नेताओं के साथ पत्रकार के परिजनों से मिलने बलिया जाएंगे। साथ ही उन्होंने आजमगढ़ के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र यादव के परिजनों से मिलने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदेश में हो रही लगातार हत्याओं को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “19 जून- श्री शुभममणि त्रिपाठी की हत्या, 20 जुलाई- श्री विक्रम जोशी की हत्या, 24 अगस्त- श्री रतन सिंह की हत्या, बलिया. पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या।

11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR। यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतन्त्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है”। बता दें कि बीते कल सहारा न्यूज में काम करने वाले पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को भी आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago