युवा चेतना के रोहित सिंह बोले, बलिया में 1 लाख लोगों को बाँटेंगे कंबल!

बलिया डेस्क : बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना द्वारा ठंड से बचने हेतु ग़रीबों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कंबल वितरण समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सहतवार निवासी 85 वर्षीय राजेंद्र पासवान को कंबल देकर किया।

कम्बल वितरण समारोह में पूरे जनपद से 1 हजार से अधिक लोग उपस्थित हुए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना का लक्ष्य गरीब को मुख्यधारा से जोड़ना है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पिछले 5 वर्षों से लगातार युवा चेतना बलिया में वंचित वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अब तक सरकार ने शीतलहर से बचने हेतु न तो कंबल बाँटा और न ही अलाव का इंतजाम करवाया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना 2022 में महापरिवर्तन हेतु प्रयासरत है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बलिया में 1 लाख लोगों तक युवा चेतना कंबल पहुँचाएगी।श्री सिंह ने कहा की हमारा संघर्ष समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए सपा,बसपा,कांग्रेस,आप और सेक्युलर शक्तियों को एक मंच पर आना होगा।श्री सिंह ने कहा की बलिया का विकास प्राथमिकता है।श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है।

ठंड के प्रकोप से गरीब परेशान है और मुख्यमंत्री ब्लोअर के हवा में मस्त हैं।श्री सिंह ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान त्रस्त है हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,शमिम अहमद,संग्राम यादव,मंहगु तिवारी,सैफ नवाज,अजय ओझा,राहुल राय,नकुल राय,राहुल यादव,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,आदित्य चौबे,बब्लु राय,जमाल हस्नैन डंपु,ज़िशान अहमद अंसारी,अरविंद राय आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago