बलिया- एमएलसी के आगमन पर सपाइयों ने किया ज़ोरदार स्वागत, जमकर हुई नारेबाज़ी!

बलिया डेस्क : विधान परिषद सदस्य लालबिहारी यादव व आशुतोष सिन्हा के बलिया प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से भरे सपा कार्यालय में दोनो एमएलसी की जय-जयकार होती रही।

जहां एक तरफ पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए।  आगामी विस चुनाव को देखते हुए इन दिनों समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आयोजित छोटे-बड़े कार्यक्रमों में कार्यकर्ता जमकर हिस्सेदारी कर रहे हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, अध्यक्ष राजमंगल यादव, नईम खां मुन्ना, रामजी गुप्ता, मृत्युंजय नारायण, बब्लू तिवारी, पूर्व विधायक संग्राम यादव, जयप्रकाश यादव, पुनीता सोनी, मिंटू खान, जलालुद्दीन जेडी आदि ने दोनो एमएलसी का जोरदार स्वागत किया।

पूरे बलिया जनपद में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ता फूल-मालाओं से दोनो एमएलसी का स्वागत करते रहे। इस दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति भीउत्पन्न रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago