डीएम-सीडीओ ने किया बंद पड़ी कताई मिल का निरीक्षण, बलिया वालों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

बलियाः जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन संग शनिवार को बंद पड़ी कताई मिल रसड़ा का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर में भ्रमण किया और कताई मिल में जर्जर पड़े संसाधनों को देखा। वहां की जमीन व संसाधनों का कैसे सदुपयोग किया जाए, इस पर यूपी स्टेट यार्न, कानपुर के अधिकारी संग चर्चा भी की। हालांकि, बीस वर्षो से पड़ी रहने के बावजूद मशीनों की स्थिति काफी हद तक सही मिली।
पूरे परिसर का भ्रमण करने के बाद मिल के अंदर दोनों अधिकारी गए और वहां पड़ी मशीनों के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीस वर्ष से बंद पड़ी हैं, लेकिन बहुत थोड़ी सर्विसिंग हो जाए तो ये मशीनों अभी भी चल सकती हैं। यह भी बताया कि वर्तमान में मिल की देनदारी 71 करोड़ रूपए है। गोदाम की भी हालत अधिकारियों ने देखी।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने वहां मौजूद सुरक्षा जवानों से पूछा कि यहां सुरक्षा सम्बन्धी कोई दिक्कत तो नहीं है। एसडीएम मोतीलाल यादव को निर्देश दिया कि समय-समय पर यहां आकर जरूरी जानकारी लेते रहें।
बीस वर्ष से बंद पड़ी है मिल
कताई मिल के बारे में पूछताछ करने पर लेखाधिकारी जेपी दूबे ने बताया कि इस मिल का प्रोजेक्ट 32 करोड़ का था और यह मिल 1986 में चालू हुई थी। इसमें पांच हजार लोग काम करते थे। इसके 14 वर्षों बाद वर्ष 2000 में बंद हो गयी और उसके बाद जस की तस पड़ी है। यह भी बताया कि अंदर लगी मशीनें बीस साल होने के बाद भी काफी हद तक सही हैं, जो ग्रीसिंग व आयलिंग के बाद सही हो सकती हैं।
परिसर बना हैं जंगल, अंदर घूमती मिली नीलगाएं
कताई मिल परिसर में डीएम-सीडीओ घुसे, सामने जंगल सा दिखा। परिसर में तमाम पेड़ गिरे थे, जिसकी लकड़ियों के सदुपयोग के सम्बन्ध में वन विभाग से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के संकेत दिए। परिसर में नीलगायों का झुंड देख जिलाधिकारी ने कताई मिल के लेखाधिकारी का कार्य देख रहे जेपी दूबे से पूछा कि बाउंड्री के अंदर नीलगाय आखिर कैसे आई। पूरे परिसर में भ्रमण किया तो पाया कि बाउंड्री एक जगह टूटी हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से उसे शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए।
बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago