Categories: बलिया

बलिया में लुटेरों के हौंसले बुलंद, सरेराह तमंचा सटाकर युवक से लूट

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में अस्पताल संचालक के पुत्र से लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवाक लुटेरों ने युवक को तमंचा दिखकर सोने के चेन और मोबाइन छीन लिया और बाइक की चाबी भी ले गए। जाते वक्त बदमाशों ने दो-तीन फायर भी किए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मिश्रौली मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक का पुत्र दीपक यादव अपने पिता को खाना देकर वापस घर लौट था। इसी दौरान लखरानी स्कूल के पास बाइक सवार चार लुटेरों ने उसे ओवरेटक किया और बाइक को रोक दिया।

इसके बाद बदमशों ने तमंचे के दम पर युवक के गले से 6 तोले की सोने की चेन, मोबाइल छीन लिया। युवक बदमाशों का पीछा न कर सके, इसलिए बाइक की चाबी भी छीन ली। जाते-जाते युवक पीछे से फायरिंग करते हुए भी मिलकी।

घटना में युवक के सिर के पीछे चोट लग गई। रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने घायल युवक की मदद की और लुटेरों का पीछा किया लेकिन बदमाशों ने फिर फायरिंग कर दी और भाग गए। घायल युवक थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago