Categories: बलिया

बलिया के सुधीर ने लहराया परचम, इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

बलिया के सुधीर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के ताशकेंट में हुई किक बॉक्सिंग इंटरनेशनल ओपल टूर्नामेंट में भारत का परचम लहराते हुए कांस्य पदक जीता।

बता दें कि ताशकेंट में 29 जून से 3 जुलाई के बीच यह प्रतियोगिता हुई। इसमें बलिया के सुधीर ने 91 किलोभार वर्ग में कांस्य हासिल किया। उनकी इस सफलता पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के प्रेजिडेंट संतोष अग्रवाल ने बधाई दी।

सुधीर इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और प्रदेश के नाम रोशन कर चुके हैं। सुधीर ने पहले अक्टूबर 2021 में इटली में हुए वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सुधीर का जीवन संघर्षभरा रहा। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे और तमाम सुविधाओं के अभाव में भी अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ लोहा लिया। भारत के 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

अब अंतर्राष्टीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुधीर ने भारत का परचम लहराया। उनकी प्रतिभा के दम पर विश्व स्तर पर भारत का नाम उछला। 12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील हैं। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago