बलिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल बस ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर यह हादसा हुआ। मौके पर सीओ सिटी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गड़वार बाजार से चंद कदम की दूरी पर गोविंदपुर निवासी छोटू की तीन वर्षीय बेटी अनुष्का घर के पास ही दुकान पर कोई सामान खरीदने निकली थी।
इसी दौरान छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस ने मासूम को टक्कर मार दी। जहां बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव के साथ सड़क पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लोग बच्ची के परिवार को मुआवजा और बस्ती के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग करते रहे। जाम के कारण गड़वार-रतसर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति त्रिपाठी, एसओ गड़वार श्रीधर पांडे भी पहुंच गये। जाम स्थल पर पहुंचे अपर तहसीलदार संजय सिंह ने सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। वहीं पुलिस ने चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…