पुलिस के लिए सिरदर्द बना लुटेरे दूल्हा गिरफ्तार, बहन के साथ मिलकर करता था झूठी शादी

उत्तरप्रदेश: नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे को पकड़ा है जो करीब पांच राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक, लुटेरे अपनी बहन के साथ मिलकर लड़की से शादी करता था और फिर उस दुल्हन के पैसे और जेवर आदि लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को लुटेरे दूल्हे तरुण शर्मा और इसकी कथित बहन दुर्गांशु शर्मा को सेक्टर-71 से गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 से ज्यादा अलग-अलग नाम से आधार कार्ड, कार की कई फर्जी नंबर प्लेट, एक न्यूज चैनल का स्टीकर लगी हुई चोरी की कार भी बरामद हुई है। इन दोनों आरोपियों पर नोएडा पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। ये दोनों यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश आदि करीब पांच राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

एसएसपी डॉ. अजयपाल ने बताया कि तरुण की कथित बहन ही मेट्रिमोनियल वेबसाइट से नौकरीपेशा करने वाली लड़की को चुनती थी। उसके बाद वह अपने भाई लुटेरे दूल्हे के जरिए फोन पर बात कराती थी। शादी करने के लिए टारगेट की गई लड़की को दूल्हा बना लड़का न्यूज चैनल का डायरेक्टर बताता था।

भरोसा जीतने के लिए 10 रुपए के स्टांप पेपर पर बिना दहेज लिए शादी करने का लालच भी देता था। इसके बाद लुटेरे दूल्हे की बहन खुद को ब्रेन ट्यूमर का मरीज बताकर लड़की को अपने भाई का जल्दी घर बसाने का झांसा दे देती थी। इन दोनों की बातों में लड़की फंसकर एक दो महीने के भीतर ही शादी कर लेती थी।

इसी दौरान दिल्ली में रहने वाली एक नर्स इनके झांसे में आ गई। इस लड़की से बिना दहेज लिए शादी करने का वादा किया और 10 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखकर भी दे दिया। इसके बाद दोनों की अप्रैल 2017 में शादी हो गई। शादी के बाद ही प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर नर्स की मां से अलग-अलग किस्तों में 30 लाख और पत्नी के अकाउंट से 10 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद सितंबर में दोनों रातोंरात फरार हो गए।

नोएडा से 40 लाख रुपए हड़पने के बाद दोनों भोपाल पहुंच गए। यहां लूटे हुए रुपयों से एमपी-24 न्यूज पोर्टल ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया। इस पोर्टल का खुद को मालिक बताकर मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक बैंक मैनेजर को जाल में फंसाया। जनवरी 2018 में इससे शादी कर ली। इसके बाद इससे भी लगातार पैसे ठगते रहे। नोएडा में लुटेरे दूल्हे की खबर आने के बाद दोनों भोपाल से भाग निकले और फिर लखनऊ पहुंचे। यहां से कई बार केरल, नागपुर, मुंबई और अलग-अलग शहरों के भी चक्कर लगाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

4 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago