Categories: बलिया

बलिया में ड्राइवर की कमी से रोडवेज़ बस का संचालन बंद, लोग हो रहे परेशान

बलिया में ड्राइवर की कमी की वजह से रोडवेज़ बस का परिचालन बंद हो गया। इससे स्थानीय लोग काफ़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बस के अचानक बंद हो जाने से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर (सिताबदियारा) से दो वर्ष पूर्व संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा परिवहन निगम द्वारा अचानक बंद कर दी गई है। इसके अलावा बिहार की ओर से सिताब दियारा से छपरा होते हुए पटना तक के लिए बस की सेवा प्रदान की गई थी, यह बस भी खटारा होने के चलते सिताबदियारा में दो दिन से खड़ी है। एक साथ 2 बसों का संचालन बंद हो जाने से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।

बता दें कि 2 साल पहले सीएम के आदेश पर निगम ने जयप्रकाश नगर से बस सेवा का संचालन शुरू किया था। जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित दलजीत टोला जयप्रकाश नगर निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पिछले वर्ष 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेपी के धरती पर आमंत्रित किया था। इसी दौरान उन्होंने वहां के लोगों के आवागमन में सहूलियत के लिए वाराणसी और कानपुर के लिए दो बसों का परिचालन शुरू कराया था।

लोकसभा चुनाव के समय से दोनों बसों का संचालन बलिया डिपो ने बंद कर दिया है, जबकि बलिया सदर सीट से जीतकर गए दयाशंकर सिंह यूपी की सरकार में परिवहन मंत्री हैं।चालक ने बताया कि बस बहुत ही पुरानी दी गई है। उसमें कई तरह की खराबी आ गई है। बसों का संचालन बद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं।

इधर बलिया डिपो एआरएम अजय कुमार का कहना है कि चालक की कमी के चलते शाम को संचालित होने बस फिलहाल नहीं चल रही है। जबकि सुबह वाली बस संचालित हो रही है। चालक की उपलब्धता होते ही शाम वाली बस भी पूर्ववत संचालित कर दी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago