Categories: बलिया

बलिया की सड़कें खस्ताहाल, कीचड़-जलभराव से बढ़ी मुसीबतें

बारिश से बलिया का हाल बेहाल है। एक तरफ सड़कों पर जलजमाव हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई जगह सड़कें ही नहीं है। कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। जिन पद गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो गया है।

इतनी समस्याओं के बावजूद भी बलिया का नगर पालिका प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नपा के द्वारा 6 सड़कों के निर्माण के लिए मई माह में टेंडर निकाले गए थे, शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की तैयारी थी। तत्कालीन ईओ दिनेश विश्वकर्मा के द्वारा टेंडर निकाले गए थे लेकिन ईओ के जाते ही चेयरमैन अजय कुमार समाज सेवी ने सभी टेंडर निरस्त कर दिए।

जिससे निर्माण शुरु ही नहीं हो पाया। अब जरा से ही बारिश में सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। कई जगह दलदल है, जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। बाइकों व चार पहिया वाहनों की निकासी में हिचकोले खाना पड़ रहे हैं। वहीं बाइकों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।

बता दें कि शहर के जापलिनगंज में बालेश्वर मंदिरसे दुर्गा मंदिर मार्ग, स्टेशन-टाउनहाल रोड, जगदीशपुर तिराहा से जिला महिला व पुरुष अस्पताल तक, गड़वार रोड से महुआ मोड़ तक और महुआ मोड से मिड्ढी मोड़ तक सड़क निर्माण होना है। इसके अलावा कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी तिराहा तक, स्टेशन चौक रोड, चौक से सिनेमा रोड, शहीदपार्क चौक से आर्य समाज रोड तक की सड़क भी अधूरी पड़ी है।

वहीं बलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार का कहना है कि पीडब्लूडी से शहर की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago