Categories: बलिया

बलियाः बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, बीच बचाव करने पहुंची महिला की हत्या

बलियाः बेल्थरा रोड में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने आई महिला को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ससना बहादुरपुर निवासी नंदू राजभर बाइक चलाते हुए आनंद के घर के आगे से गुजर रहे थे। इसी बीच आनंद ने तेज बाइक चलाने का विरोध किया। दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढा कि हाथापाई होने लगी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया।

लेकिन कुछ देर बाद ही आनंद अपने दो साथियों प्रेमचंद और चंदन के साथ लाठी-डंडे लेकर नंदू के घर जा पहुंचा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद को शांत कराने नंदू की मां सुखिया देवी पहुंची। जहां आरोपियों ने लाठी-डंडों से सुखिया देवी की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट से उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद मृतका के पति जंगू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी विपिन और सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago