Categories: बलिया

बलिया की सड़कें खस्ताहाल, रेवती से हड़ियां कला तक 5 किमी का मार्ग गड्ढों में तब्दील

सरकार शहरों से लेकर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाने का दावा करती है लेकिन बलिया में यह सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जिले में कोई ऐसा कस्बा नहीं है, जहां की सड़कें फर्स्ट क्लास हों, हर जगह सड़कों की स्थिति दयनीय है।

बासंडीह के संपर्क मार्गों की स्थिति खस्ताहाल है। यहां रेवती विकासखंड के संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्ज हो गए हैं। रेवती से हड़ियां कला गांव तक का 5 किमी संपर्क मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका है। यहां से वाहन से गुजरना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। इस रास्ते से निकलने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रेवती से कुसौरी कला तक के 5 किमी लम्बे सम्पर्क मार्ग का भी यही हाल है।

इसके अलावा बांसडीह के दर्जनों मार्ग ऐसे हैं जहां आवागमन करना बेहद मुश्किल है। कुआंपीपर- नवाबारा सम्पर्क मार्ग, पचरुखा-दुधैला-अघैला संपर्क मार्ग, रेवती रेल स्टेशन संपर्क मार्ग, दल छपरा-श्रीनगर सम्पर्क मार्ग, रेवती-कौलेन पाण्डेय का टोला सम्पर्क मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है।

लोगों का कहना है कि जर्जर मार्ग से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। सामाजिक के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेवती से हड़ियांकला जाने वाले सम्पर्क पर गाड़ी रिजर्व करने व अधिक पैसा देने के बावजूद भी कोई भी वाहन इधर आने को तैयार नहीं होता है। मरीजों को अस्पताल ले जाना हो तो इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि बीती 13 मई को हड़ियांकला गांव में नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण हुआ था। विधायक केतकी सिंह ने रेवती-हड़ियांकला तथा रेवती-कुसौरी सम्पर्क मार्ग को बरसात से पहले बनवाने की घोषणा की थी। हालांकि सड़क बनने की बात तो दूर, अभी इस मार्ग पर कहीं कोई कार्य शुरू भी नहीं हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago