Categories: बलिया

बलिया- सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 12 झोपड़ी गृहस्थी का सामान सहित खाक

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ भदवरिया टोला के अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से लग गयी। और इस भीषण आग ने 12 परिवारों की रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में लिया। जिससे झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के कोशिशों से आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि भदवरिया टोला स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार की शाम अंजू देवी पत्नी रामाशंकर राम अपनी रिहायशी झोपड़ी में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने के साथ ही आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सिलेंडर आग का गोला बन झोपड़ी को चीरते हुए हवा में करीब 20 फिट ऊपर उड़ गया। आग ने 12 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

हादसे में प्रकाश राम, तूफानी राम, दयाशंकर राम, गुड्डू राम पुत्र परशुराम राम, कमलेश राम, रामाशंकर राम, पिंटू राम पुत्र गुल्ली राम, बलिराम, गुल्ली पुत्र फुलवारी राम, मंटू राम,चंचल राम पुत्र बलिराम, कमलादेवी पत्नी स्व. परशुराम राम सहित दर्जन भर परिवारों के रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखा, अनाज, साइकिल, पंखे, कपड़े, बर्तन, चारपाई, चौकी, बक्से जल कर नष्ट हो गए। लोगों ने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की कोशिशों से आग पर काबू पाया।

वहीं आग के भीषण रूप से दहशत फैल गयी। और आसपास के लोग आग के विकराल रूप को देख घरों से अपने सामानों को निकाल गांव से बाहर भागने लगे थे।गनीमत रही कि हादसे में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago