बलिया में 24 घंटे के अंदर 3 सड़क हादसों में एक की मौत, 14 घायल

बलिया में 24 घंटे के अंदर  तीन जगहों  पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। बता दें की यह घटनाएं रसड़ा, नगरा व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में हुईं। वहीं भीमपुरा थाना के गजियापुर सेमरी गांव के समीप बेलौली-भीमपुरा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा-बलिया मार्ग के माधोपुर चीनी मिल के समीप सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार कमइछा साहनी (30) पुत्र प्यारेचंद्र साहनी निवासी रेवती की मौत हो गई। युवक अपने गांव से मछली खरीदने रसड़ा बाइक से आ रहा था।

इसी बीच बलिया जा रही रोडवेज बस ने सामने से ही उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना को होते देख आस-पास के लोग दौड़ पड़े लेकिन इसी बीच बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बेरुआरबारी असेगी निवासी पवन यादव (21) व मंतोष यादव (25) बांसडीह से अपने गांव असेगी जाने के लिए बाइक से निकले थे।

इसी बीच मिश्रवलिया के समीप सामने से ठेला लेकर आ रहे मैरिटार निवासी अभिषेक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। वहीं बाइक सवार पवन यादव व मंतोष यादव के सिर व पैर में काफी चोटें आईं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago