बलिया की रहने वाली छात्रा की लखनऊ में हत्या का मामला सामने आने के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं । बलिया में भी पालीटेक्निक छात्रा संस्कृति राय की जघन्य हत्या के विरोध में छात्र -युवा – फ्रंट बलिया द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस दौरान युवाओं ने कैंडल मार्च द्वारा मांग किया कि इस जघन्य हत्या की विस्तृत जांच कराकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो तो हम व्यापक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर आदित्य पाण्डेय, अतहर अब्बास, गौरव कुमार, राजदीप सिंह, आशीष यादव , पवन सिंह आदि मौजूद थे।
जानकारी के लिए बता दें की संस्कृति राय मूलरूप से बलिया के नरही गावं की निवासी थी और शहर से सटे निधरिया ग्रामसभा के भगवानपुर मौजे में भी उसका घर था।
पिता उमेश कुमार के मुताबिक, पिछले साल बेटी का पॉलीटेक्निक में दाखिला हुआ था। वह सालभर हॉस्टल में रही। दूसरे साल हॉस्टल नहीं मिल पाया तो वह इंदिरानगर सेक्टर 19 में राजेंद्र अरोड़ा के मकान में किराये पर रहने लगी। पाच जून को बेटी संस्कृति बलिया स्थित घर आई थी।
सात जून को उसका प्रैक्टिकल था, इसलिए वह छह को ही लखनऊ चली गई। संस्कृति राय पिता के साथ रहती थी। वह इस समय लखनऊ में रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करती थी।
जिस दिन उसकी हत्या हुई उसी दिन वह बलिया आने के लिए लखनऊ छपरा एक्सप्रेस पकड़ने वाली थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…