मैं ऐसी हरकतें करता रहूंगा ताकि बीजेपी गठबंधन से निकाल दे: ओम प्रकाश राजभर

कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं ऐसी हरकतें करता रहूंगा कि भाजपा उन्हें राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से निकाल दे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने अपने अंदाज में यह भी कह दिया- गरमी बहुत बढ़ गई है।

26 जून के बाद तूफान आएगा। इसको लेकर राजनीतिक हल्कों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। वाराणसी के फत्तेपुर गांव में अपने बेटे अरविंद राजभर के विवाह के मौके पर आशीर्वाद गोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों और पिछड़ों के वोट के लिए पार्टियों का इस्तेमाल किया जाता है। काम होने पर पार्टी को किनारे कर दिया जाता है।

लोकसभा चुनाव में सीटों के सवाल पर बोले- मैं भीख नहीं मांग रहा हूं। मेरे अधिकार अगर मुझे नहीं मिले तो मैं जो जरूरी समझूंगा, करूंगा। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन करेगी। मेरी पार्टी जहां मजबूत होगी, वहां चुनाव लड़ूंगा या लड़वाऊंगा।
बेटे और पत्नी के लिए लोकसभा सीट मांगने के सवाल पर कहा कि मेरी पार्टी में कौन कहां से लड़ेगा यह मैं तय करूंगा। भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की ओर से उन्हें बीमारी बताने के सवाल पर कहा कि चुनाव जीतने के बाद बड़ी-बड़ी पार्टियों में ऐसे जिन्न निकल आते हैं।

आशीर्वाद गोष्ठी में अपना दल (सोनेलाल) की संयोजक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव के अलावा कई मंत्री शामिल हुए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago