बलिया में दर्दनाक हादसा: खराब सड़क ने ली युवक की जान !

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया जिले के बेल्थरा रोड नगर के बस स्टेशन शिव मंदिर के पास बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीँ लोगों का कहना है कि हादसा खराब सड़क की वजह से हुआ है।

बता दें की भीमपुरा थाना क्षेत्र के सुनील यादव 35 वर्ष पुत्र श्रीराम यादव निवासी गोविन्दपुर किसी काम से चौकियामोड़ जा रहा था।

इसी बीच सड़क जर्जर होने से वह ट्रक के निचे आ गया जहाँ युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  बताया जाता है की एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि आस पास के दुकानदार दुकान बंद कर के भागने लगे।

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर घटना स्थल पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीँ थोड़ी देर बाद पहुची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago