बलिया: दिशा की बैठक में भिड़े सांसद और विधायक, जिले में सियासी हलचल तेज़ !

बलिया- जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में आज भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह में भिड़ंत हो गई । भाजपा विधायक ने सांसद मस्त पर मनमानी का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ भाजपा सांसद ने कहा है कि भाजपा विधायक अधिकारियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

भाजपा विधायक को नागवार गुजरी तथा वह बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए

जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक आज दोपहर जिला मुख्यालय पर विकास भवन के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुई। बैठक में शामिल रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैठक की शुरुआत होते ही अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अधिकारियों से विकास कार्यक्रमों को लेकर ब्यौरा मांगा, तभी भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह अपनी बात कहने लगे। भाजपा सांसद ने विधायक को रोका। इसी बीच बैठक में मौजूद भाजपा सांसद के एक समर्थक ने कुछ टिप्पणी कर दिया। यह टिप्पणी भाजपा विधायक को नागवार गुजरी तथा वह बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। बाहर निकलते समय सांसद व विधायक समर्थकों में नोकझोंक, अपशब्द देने के साथ ही झड़प हुआ।

बैठक में सांसद ने अनाधिकृत लोगों को बैठा दिया था

बैठक का बहिष्कार करने के बाद भाजपा विधायक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में सूची के अनुसार ही जन प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद होते हैं। उन्होंने भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर मनमानी करने का आरोप लगाया तथा कहा कि बैठक में सांसद ने अनाधिकृत लोगों को बैठा दिया था। उन्होंने बताया कि वह इस बैठक में भाजपा सांसद मस्त द्वारा बाबा के शिवपुर ग्राम के विजय बहादुर सिंह की भूमि हड़पने का मसला उठाना चाहते थे। उधर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बैठक में हंगामा की स्थिति से इंकार किया ।

बैठक व्यवस्था के जरिये संचालित होता है

उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि बैठक व्यवस्था के जरिये संचालित होता है। बैठक में भाजपा विधायक अधिकारियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे थे, वह गलत काम को स्वीकार नही कर सकते। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि उन्हें बखूबी पता है कि बैठक में किसको सम्मिलित होना है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह उनको नही सीखा सकते कि बैठक का किस तरह से संचालन हो। जिलाधिकारी एच पी शाही ने बैठक में हंगामा को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago