बेल्थरा रोड डेस्क : बेल्थरा रोड नगर में बुधवार शाम खराब सड़क की वजह से दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद विपक्ष ने जनप्रतिनिधियों को घेरा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अध्याशंकर यादव ने इसको लेकर जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाया है। मीडिया में दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि चौकिया मोड़ से देवेंद्र डिग्री कॉलेज तक व कुंडैल ढाले से सोनाडीह तक कि सड़के स्थनीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व उपेक्षा के कारण खूनी हो गयी है।
इन सड़कों पर पिछले ही दिनों गौरी ताल घोसा के सामने सड़क में गढ्ढा होने के कारण दो युवकों चंचल व सुशील की असामयिक ट्रक से दब कर हुई मृत्यु को इलाका अभी भूल नही पाया था कि चौकिया मोड़ पर एकसार निवासी मनोज तुरहा की सड़क हादसे में मृत्यु ने लोगो को दहला दिया है । उन्होंने बताया की इन तमाम घटनाओ के कारण लोगो ने अब इन्हें खूनी सड़को के नाम से पुकारने लगे है।
इन मौतों के सदमे में शोकाकुल परिवार इस खूनी सड़क का जिम्मेदार स्थानीय जन प्रतिनिधियो की उदासीनता अकर्यमडता व कमीशनबाजी को जिम्मेदार मान रहे है,इलाके के लोगो का इन जनप्रतिनिधियों से भरोसा ही उठ गया है अब वो मजबूर हो कर सड़क बनाने के लिए और मृतक परिवारों को मुवावजा दिलाने हेतु आंदोलन का रास्ता तय करने का मन बना रहे है।
इस गंभीर विषय को समजवादी पार्टी ने मीडिया व डिजिटल मीडिया के जरिये कई बार उठाया है लेकिन कुम्भकरणी निद्रा में सोई भाजपा सरकार व उनके अधिकारीयो के कानों पर जु नही रेंग रहा। इसलिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए जल्द ही आन्दोलन का रास्ता तय किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…